फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना 26 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आंदोलन का एलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष जयराम वर्मा के नेतृत्व में 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। किसान रात में भी धरनास्थल पर ही विश्राम करेंगे। 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे मंडलायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला प्रवक्ता एवं हर्रैया तहसील प्रभारी सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में बस्ती मंडल के हजारों किसान शामिल होंगे। कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही खुलकर किसानों के मुद्दों पर सामने नहीं आ रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो गया है लेकिन अब तक गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर भाकियू ने आंदोलन का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें