कप्तानगंज। साइकिल से स्कूल जा रही दो सगी बहनें सोमवार सुबह कार की टक्कर से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। गंभीर रूप से घायल एक बहन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सूअर बड़वा गांव निवासी विश्राम की 12 वर्षीय बेटी कुसुम और 16 वर्षीय शांति सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थीं। जलेबीगंज-बेलघाट मार्ग पर कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। दोनों बहनें घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुसुम की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद