छावनी। पचवस गांव में दो सगे भाइयों के विवाद में एक भाई की पत्नी ने देवर पर केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, पचवस गांव निवासी रघुनाथ मंदिर पर पूजा कर रहे थे। इसी बीच सगे भाई वीरेंद्र से किसी बात पर विवाद हो गया। रघुनाथ सिंह की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को गाली देने, अपमानित करने, जानमाल की धमकी देने और चोट पहुंचने के मामले में वीरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने वीरेंद्र पर केस दर्ज किया है। संवाद