फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को मिलेगी आटा चक्की व सिलाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों को मिलेगी आटा चक्की व सिलाई मशीन
विज्ञापन

- ब्लॉक कार्यालय में जमा करा सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वत: रोजगार योजना के तहत आटा चक्की और सिलाई मशीन दिया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वित्त एवं विकास निगम इसमें मदद करेगा। सभी ब्लॉकों को पात्रों का चयन करने का निर्देश दिया गया है। एडीओ समाज कल्याण संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। आवेदक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व एक फोटो के साथ आवेदन पत्र ब्लॉक कार्यालय में जमा करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें