फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू

Mon, 26 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
साऊंघाट क्षेत्र के महसिन में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गयी क्लश शोभा यात्र
विज्ञापन
मानिकचंद। ग्राम पंचायत महसिन में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। अयोध्या धाम से पधारे याज्ञाचार्य कृष्ण कुमार शास्त्री एवं अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 201 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यज्ञशाला से निकल कर कटेश्वर होते हुए बडकुईया में स्थित पोखरिया धाम शिव मंदिर के पोखरे पर जल भरकर वापस यज्ञ मंडल पर पहुंचीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विजय बहादुर सिंह व उनकी पत्नी कमला सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक महेंद्र शास्त्री प्रत्येक दिन शाम छह से रात 12 बजे तक संगीतमयी श्रीराम कथा का अमृतपान कराएंगे। इस मौके पर प्रकाश चौधरी, सत्यराम, कृष्णपाल, राम नरेश, गोकर्ण, रामनारायण सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें