फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मखौड़ाधाम में श्री राम महायज्ञ आज से

Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। क्षेत्र के पौराणिक स्थल मखौड़ाधाम में बुधवार से साप्ताहिक श्री राम महायज्ञ होगा। रामजानकी मंदिर के पुजारी सूर्यनारायण दास वैदिक ने बताया कि कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 1 मई से 5 मई तक सायं 4 बजे से 7 बजे तक कथाव्यास श्याम जी श्री राम कथा सुनाएंगे। रात में 9 बजे से अवध धाम के कलाकार राम लीला का मंचन करेंगे। 6 मई को जानकी नवमी के दिन यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि भगवान राम के जन्म के कारक स्थल मखौड़ाधाम में यज्ञ करने एवं दान-पुण्य में भागी बनने से भक्तों को भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें