फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीरा लगाकर निकाले गए भाजपा नेता की बांह से छर्रे

Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत खतरे से बाहर, पुलिस पर मामले में लीपापोती के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम पर शनिवार रात गार्ड की फायरिंग में लगी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम पर गार्ड की फायरिंग में घायल भाजपा नेता के बांह में फंसे छर्रे सोमवार को चीरा लगाकर निकाले गए। गोली 12 बोर बंदूक से चलाई गई थी। हालत खतरे से बाहर देख डाॅक्टर ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। उधर, पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी है। दोनों पक्षों पर सुलह का दबाव होने की वजह से किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित एफसीआई के गोदाम पर तैनात सुरक्षा गार्ड राम नारायण तिवारी ने सहकर्मी विजय कुमार दुबे के बेटे अनुराग दुबे पर फायरिंग कर दी थी। भाजपा बहादुपुर मंडल महामंत्री अनुराग दुबे के पिता विजय कुमार दुबे निवासी लखनहट थाना नगर भी फौज से रिटायर होकर एफसीआई में गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात गोदाम से बाइक लेकर निकलने पर ठेले से बाइक की टक्कर हो गई थी। इससे विजय कुमार दुबे घायल हो गए। सहकर्मियों व आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी बाइक और मोबाइल फोन एफसीआई गोदाम के अंदर रखवा दिए।
विज्ञापन

पिता के घायल होने की सूचना पर भाजपा नेता अनुराग दुबे व परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल को गार्ड को घर जाने की इजाजत दे दी। गोली लगने से घायल अनुराग दुबे ने बताया कि वह पिता की बाइक और मोबाइल लेने एफसीआई गोदाम पहुंचे। गेट के बाहर से बुलाने पर पहले से परिचित राम नरायण तिवारी निकले और बाइक देने से मना कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों तरफ से अपशब्द कहे जाने लगे। इसी बीच तैश में आकर राम नरायण तिवारी ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकालकर फायर करना शुरू कर दिए। छर्रे लगने से अनुराग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें