नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार में स्थित ट्रक सर्विस सेंटर में कार्यरत कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने नगर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित दीपक यादव निवासी चित्रा थाना गौर ने बताया कि वह शोरूम के सर्विस विभाग में वारंटी सहायक पद पर कार्यरत है। 13 सितंबर शाम को घर जाने के लिए बाहर आया तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उसने चोरी की आशंका जताई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद