फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटेदार की घटतौली पकड़ी, डीएसओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। सदर ब्लॉक के परसा जागीर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने कोटेदार की घटतौली पकड़कर वीडियो बना लिया। इससे कोटेदार और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत के डीएसओ से की है। डीएसंओ मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को दी है। प्रधान राम मूरत प्रजापति, अजय सिंह, सूरज पांडेय, सुहान अली, शिव लक्ष्यन आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत परसा जागीर गांव में सुबह कोटे की दुकान पर अनाज का वितरण हो रहा था। कोटेदार पारस नाथ शर्मा राशन का वितरण रवि गुप्ता से करवा रहे थे। आरोप है कि कोटेदार प्रति कार्ड पर दो से तीन किलो राशन कम दे रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कोटेदार से नोकझोंक हो गई। कोटेदार का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें