फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुआनो नदी में उतराया मिला दुकानदार का शव

Wed, 07 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कुआनों नदी के अमहट धोबी घाट के पास 40 वर्षीय युवक का पानी में उतराया शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गजेंद्र चौधरी (40) के रूप में की गई है। वह किसी बात को लेकर अवसाद में थे। सोमवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी गजेंद्र चौधरी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चलाते थे। रविवार को वह अचानक घर से गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को गजेंद्र के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। कोतवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर गजेंद्र की तलाश की जा रही थी। उनके मोबाइल नंबर की मदद से भी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। मंगलवार की सुबह कुआनो नदी के नए श्मशान घाट के पास शव उतराता मिलने की सूचना मिली।
इसके आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने गजेंद्र चौधरी के रूप में शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से अवसाद में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें