फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कूड़ा फेंकने से मना करने पर दुकानदार की पिटाई

Sun, 10 Nov 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कूड़ा फेंकने से मना करने पर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। बिछियागंज निवासी राकेश कुमार चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनकी दुकान मानिकचंद चौराहे पर है। आरोप है कि बगल के रहने वाले विपक्षी विजय कुमार गुप्ता उनकी दुकान के बगल व सामने पिछले छह माह से कूड़ा, कचरा व जूठा पत्तल फेंकता रहता है। इसे लेकर उन्होंने व उनकी पत्नी ने मना किया तो धमकी देने लगा। शनिवार की सुबह विजय कुमार ने फिर से दुकान के सामने कूड़ा फेंका तो पत्नी ने मना किया। इस पर वह भड़ गया और उन्हें व उनकी पत्नी को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। शोर सुन लोग बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देने हुए आरोपी चले गए। पुलिस ने विजय कुमार गुप्ता निवासी गंधरिया गजराज व राजेश कुमार कन्नौजिया निवासी केऊवाजप्ती के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें