एलुमिनी एसोसिएशन की तरफ से कॉलेज में गौरव गलियारा स्थापित किया जाएगा। बेस्ट स्टूडेंट से संबंधित पांच कटेगरी में छात्रों को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 10 पूर्व प्राचार्य, प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संगीतकार आनंद शाडिल्य के नेतृत्व में बंदाबैरागी ग्रुप का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
एलुमिनी एसोसिएशन संस्थापक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय, डॉ. गोपालजी कुशवाहा, डॉ. शिवेन्द्र मोहन पांडेय, डॉ. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, को-फाउंडर नितिन सूर्यवंशी, मीट की को कन्वेनर रुचि पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेन्द्र राना, पूर्व महामंत्री दिलीप पांडेय, पूर्व अध्यक्ष आलोक पांडेय, आशीष पांडेय ने योजना तैयार कर प्राचार्या प्रो. रीना पाठक के समक्ष रखा और सभी बिन्दुओं पर सहमति के साथ आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाया।