नगर बाजार। हनुमानगढ़ी सम्मय माता मंदिर कठार जंगल परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास ने शिवजी के वैराग्य, मां पार्वती के प्रेम की परीक्षा व शिवजी-पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि मां पार्वती भगवान भोलेनाथ का विवाह लोक कल्याण के लिए हुआ। शिव बरात में देवी- देवताओं के साथ प्रेत गण शामिल थे। शिवजी नंदी पर सवार होकर चल रहे थे। और चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल था। इस मौके पर मुख्य यजमान विष्णु दत्त मिश्रा उनकी धर्मपत्नी सुशीला, बब्लू मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, वीरेंद्र यादव, सीताराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।