नगर बाजार (बस्ती)। नगर बाजार के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रीरामेश्वरम शारदा शक्तिपीठ मैहर से आए कथा व्यास अनंत समलंकृत ने भगवान शिव व पार्वती विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि पार्वती भगवान शिव की पत्नी बनने के लिए कठोर तपस्या करती हैं। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं। शिव-पार्वती विवाह भक्ति और समर्पण का आदर्श उदाहरण है। इस अवसर पर रामजी कसौधन, आशीष सिंह, शेष मणि गुप्ता, अजय, इंदल चौधरी, राम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद