फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शंकराचार्य प्रकरण में शिवसेना ने की राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिवसेना यूबीटी के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में हस्तक्षेप कर इसका सुखद पटाक्षेप कराने की मांग की है। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के विरूद्ध निरंतर राजनीतिक कारणों से षड्यंत्र किया जा रहा है। न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, मगर सनातन परम्परा, गरिमा की रक्षा के लिए यह आवश्यक है कि राष्ट्रपति इस प्रकरण में रचनात्मक हस्तक्षेप कर इस प्रकरण का इस तरह से समाधान कराएं कि सनातन परंपरा कमजोर न होने पाए। पत्र भेजने के दौरान शिवसेना यूबीटी के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के साथ रूपेन्द्र, शिवम प्रताप, सूरज शुक्ला, राधेश्याम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें