फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिवसेना बस्ती सदर ब्लाक इकाई का गठन

Mon, 13 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को शिवसेना की बैठक जिला प्रभारी प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर हुई। संगठन के विस्तार और रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मत से शंभूनाथ गोंड को सदर ब्लॉक का संयोजक, अमित गुप्ता अध्यक्ष, विष्णु शुक्ल महामंत्री, राहुल जायसवाल, सूरज कुमार मंत्री, सिंधु कश्यप मीडिया प्रभारी घोषित किए गए। जिला प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि शिवसेना के ब्लाक इकाई का गठन सभी 14 ब्लॉकों में चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप दूबे, शिवेश शुक्ल, राहुल चौधरी, बलराम प्रजापति, ऋषभ शुक्ल, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें