फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेपाल से अयोध्या ले जाई जा रही शालीग्राम शिला का किया पूजन

विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास श्रीराम की मूर्ति बनाने जा रहे शालिग्राम पत्थर को पूजने के लिए लोगो का सैलाब। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नेपाल से अयोध्या ले जाई जा रही शालिग्राम शिला का किया पूजन
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने स्वागत में बनाई रंगोली
बस्ती। नेपाल के गंडक नदी से ट्रक के सहारे अयोध्या ले जाई जा रही छह करोड़ वर्ष पुरानी शालिग्राम शिला का जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर पूजन-आरती कर लोगों ने श्रद्धा से प्रणाम किया। शहर के पटेल चौक, मूड़घाट पहुंची शिला पर पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन

जीबीएम कांवेंट, सरस्वती विद्या विहार, इंडियन पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को, उर्मिला एकेडमी आदि विद्यालयों की छात्राओं ने रंगोली बनाकर शिला का स्वागत किया। मौके पर राना नागेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गोपेश पाल, प्रमोद पांडेय, महेंद्र शंकर, श्रद्धेय पाल, कवीश अबरोल आदि मौजूद रहे। छावनी थाना और विक्रमजोत ब्लॉक गेट पर प्रमुख केके सिंह के नेतृत्व में शिला का स्वागत किया गया। महराजगंज कस्बे में बीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शिला का स्वागत किया गया। कप्तानगंज कस्बे में मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज के बच्चों व शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर शिला स्वागत किया। नगर बाजार के फुटहिया, गोटवा व तिलकपुर में शिला का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें