फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शक्ति सिंह हत्याकांड का आरोपी नागेश गोंडा जेल स्थानांतरित

Fri, 18 Oct 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शक्ति सिंह हत्याकांड का आरोपी भाजपा नेता नागेश सिंह को गोंडा जनपद की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर मुख्यालय के निर्देश पर बंदी को गोंडा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

24 सितंबर को रानीपुर निवासी शक्ति सिंह का अपहरण कर लिया गया था। दो दिन बाद 26 सितंबर को दुबौलिया क्षेत्र के तिवारीपुर तटबंध के पास बोर में उसका शव मिला था। शक्ति के भाई विक्रम सिंह ने गांव के नागेश प्रताप सिंह सहित चार आरोपियों पर हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। नामजद तीन आरोपी रवि सिंह निवासी रानीपुर, शैलेश सिंह निवासी रानीपुर व मनोज शुक्ल निवासी फेंसा थाना दुबौलिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नागेश सिंह, सोहन यादव और अजय यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें