फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति हत्याकांड: दो फरार आरोपियों के घर पुलिस की दबिश

Thu, 03 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति हत्याकांड: दो फरार आरोपियों के घर पुलिस की दबिश
विज्ञापन

- सरयू तटबंध पर पत्थर तलाश करने पहुंची पुलिस
- कलवारी व दुबौलिया थानाक्षेत्र के दोनों आरोपियों का मनोज के जरिए सामने आया है नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड की तफ्तीश कर रही पुलिस टीम बुधवार को कलवारी थाने के उमरिया और दुबौलिया थानाक्षेत्र के वैष्णवपुर गांव में वांछित आरोपियों के घर छानबीन करने पहुंची। साथ ही टीम घटना स्थल पर भी साक्ष्य जुटने पहुंची। वहां पर वह पत्थर तलाश करती रही, जिससे पीटकर हत्या की बात सामने आई है। वह पत्थर मिला या नहीं, पुलिस ने इस बावत कोई जानकारी नहीं दे रही है। उधर, दो अन्य नामजद आरोपियों के सरेंडर करने की भी चर्चा देर रात तक चलती रही। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।
इससे पहले इस केस में विवेचक ने फरार आरोपियों पर पुरस्कार घोषित करने के लिए एसपी को रिपोर्ट दिया था। जिसमें अभी आदेश नहीं हुआ है। अब तक सिर्फ एक आरोपी मनोज शुक्ल को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर थानाक्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह की हत्या करके दुबौलिया थानाक्षेत्र के सैफाबाद बंधे के किनारे सरयू नदी में फेंक दिया गया था। 26 सितंबर को सुबह मवेशी चरा रहे ग्रामीण और मछली का शिकार करने वाले वहां पहुंचे तो तटबंध के पत्थरों पर खून देखा। शक होने पर आसपास नजर दौड़ाने लगे तो पानी में बोरे में भरा हुआ कुछ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बोरे में युवक का शव मिला। बाद में उसकी पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई। शाम को उसके भाई विक्रम सिंह ने तहरीर देकर गांव के नागेश सिंह ने रवि सिंह,शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला आदि पर केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि इन लोगों ने 24 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट से शक्ति का अपहरण किया था। इसके बाद उसकी हत्या करके शव सरयू नदी में फेंक दिए थे। संयोग से बोरा किनारे टिक गया था और उसमें से 26 सितंबर को शव मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें