मां गायत्री परिवार की शक्ति कलश रथयात्रा वाल्टरगंज पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत।
बस्ती। बेटियों के जीवन को उज्ज्वल बनाने के लिए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से जिले में शक्ति कलश यात्रा पहुंची। यहां रूधौली, असनहरा, खरदेऊरा होते हुए यात्रा वाल्टरगंज पहुंची। यहां गायत्री परिवार के लोगों ने कलश यात्रियों का तिलक लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बनवारी लाल साहू, कमलेश पटेल, भगवानदीन मौर्य, विनोद सोनी, विकास सिंह ठाकुर, राम रतन, जितेंद्र, दुर्गेश भारतवंशी, विष्णु मिश्रा, अजय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।