फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिक्षेत्र में 88 जगह लगी शक्ति दीदी की चौपाल

Mon, 23 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने रविवार को की गई चौपाल की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवरात्र में चल रही मिशन शक्ति के चौथे फेज के क्रम में रविवार को परिक्षेत्र के 88 जगह शक्ति दीदी टीम ने चौपाल लगाई। इस दौरान महिलाओं, किशेारियों को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सावधानी के बारे में आगाह किया गया। बस्ती में 42, संतकबीरनगर में 12 और सिद्धार्थनगर में 34 जगह पर लगी चौपाल में प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कई जगह बालिकाओं को आत्मरक्षा के तौर-तरीके बताए गए।
आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि परिक्षेत्र के तीनों जनपदों बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में महिला बीट पुलिस, शक्ति दीदी, महिला हेल्प डेस्क की टीम लगातार लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में प्रयास कर रही है। महिला, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में यह चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड व बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों आदि के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें