बस्ती। कलवारी पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। वह उसे लेकर अपने घर भी पहुंचा। जहां उसकी मां और बहन ने मिलकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। शादी करने से भी मना कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोनू गौड़, उसकी मां और माधुरी व संगीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद