फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए गर्भपात का दबाव, सात लोगों पर केस दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भैंसा पांडेय गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किया, मारपीट की और गर्भपात का दबाव बनाया। पीड़िता सुंदरी पत्नी युधिष्ठिर निवासी देवरिया थाना बेलहर, संतकबीरनगर, हाल मुकाम भैंसा पांडेय ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी से 21 अगस्त के बीच ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युधिष्ठिर समेत सात ससुरालियों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें