फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभियान के तहत सात बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

Thu, 17 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शुरू हुए अभियान के तहत बुधवार को भी टीम ने कार्रवाई की। श्रम विभाग टीम व थाना एएचटी से प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, श्रमप्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी व चाइल्ड के सदस्यों के साथ संयुक्त कार्रवाई की। दुकानों व ढाबा, रेस्तरां व मोटर गैराज पर बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभिय़ान के दौरान कुल 07 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया तथा बालकों को उनके अभिभावक को सुपुर्द करते हुए नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। जागरूक किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है। इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,108,112,1076,181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें