फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तस्करी कर लाई जा रही सात पेटी नेपाली शराब बरामद

Tue, 16 Apr 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर सोमवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही सात पेटी नेपाली शराब की खेप बरामद की। तस्कर टीम को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, की एक शख्स नेपाल राष्ट्र से नेपाली शराब की तस्करी कर भारत ला रहा है। उक्त सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीम को सूचना देते हुए भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर कला गांव के लाइन टोला के पास से होकर गुजरी पगडंडी रास्ते का घेराबंदी कर लिया। जहां से टीम नेपाल से लाई जा रही 7 पेटी में रखे 230 शीशी नेपाली शराब की खेप को बरामद कर ली। वही तस्कर मौके से भाग निकला। इन्होंने आगे कहा की मामले में बरामद शराब की खेप को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें