बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में आमादा फौजदारी सात आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि इनमें मस्जिदिया निवासी दिलीप तिवारी, बसंतपुर निवासी खुर्शीद के अलावा चपरा निवासी राजाराम, दिलीप, राजेश, सतेंद्र और शैलेंद्र शामिल हैं। संवाद