फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाकरडाड़ मामले में समझौता, शांतिभंग में दो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात मारपीट के बाद दोनों पक्षों में हुआ था तनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा,बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडाड़ गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दूसरे दिन रविवार को दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष से सेराज व प्रदीप को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसी वर्ष फरवरी माह में दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे एक पक्ष के इकबाल का पुत्र बारीघाट गांव के पास ईंट लगने से घायल हो गया था। इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की रात हुए इस मारपीट को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पाकरडाड़ गांव के दो पक्षों में शनिवार शाम विवाद हो गया था। इसके बाद तनाव व्याप्त हो गया था। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। दोनों पक्ष के लोग थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें थाने पर बैठा लिया। एक पक्ष के इकबाल का कहना था कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली उनके परिवार की छात्रा भुवनी ट्यूशन पढ़ने जाती है। विपक्षी ने उसे अपशब्द कहा। इसके बाद उसे दरवाजे पर खींचकर ले गए और मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की महिला का कहना है कि उनके दरवाजे पर उनकी विवाहित बेटी बैठी थी। तभी विपक्षी लोग उसे इशारे करने लगे। उसने एतराज किया तो उसके पूरे परिवार के लोग चाकू, लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर चढ़ आए और मारपीट का कई लोगों को घायल कर दिया। उन लोगों पर गले में पहना मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया था। हालांकि थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें