फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीबी उन्मूलन को झटका... अस्पताल में दवाओं का टोटा

Mon, 22 Apr 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने से नहीं हो रही अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति, मरीज परेशान
विज्ञापन

15 दिन के बजाय सप्ताह भर की दी जा रही खुराक, दवा चक्र टूटने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के दावे तार-तार होते नजर आ रहे हैं। दवाओं की कमी इसमें बाधा बन रही है। तीन महीने से टीबी रोगियों के लिए दवाओं की आपूर्ति नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दवा भंडार खाली होने के कगार पर है। फिलहाल मरीजों को 15 दिन के बजाय चार से पांच दिन की दवा की खुराक देकर काम चलाया जा रहा है। कुछ दिन और यदि आपूर्ति नहीं हुई तो टीबी अस्पताल रोगियों के इलाज से हाथ खड़े कर सकता है।
प्रारंभिक चरण में टीबी की बीमारी पकड़ में आने पर न्यूनतम छह माह तक निरंतर दवा चलाई जाती है। जिला क्षय रोग अस्पताल 15 दिन से एक महीने तक की दवा की खुराक देकर ऐसे रोगियों पर निगरानी रखता है। वहीं टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जिला स्तरीय टीम इन रोगियों को उनके घर पर ही दवाओं की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा रोग से लड़ने के लिए मरीज को जागरूक किया जाता है। विडंबना यह है कि इस रोग से लड़ने में सबसे कारगर हथियार दवा ही आजकल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि बमुश्किल चार से पांच दिन की दवा दी जा रही है। यदि मरीज कहीं बाहर जाने की बात कहता है तो मजबूरी में उसे 15 दिन की दवा दी जाती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर खरीद के लिए भी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि दवाओं की आपूर्ति में देरी हुई तो मरीज का दवा चक्र टूट सकता है। समस्या यह है कि किसी मरीज का दवा चक्र टूटता है तो उसे फिर नए सिरे से दवा खानी होगी और चक्र पूरा करना होगा।
जिले में इस बीमारी के करीब 6900 मरीज सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर आश्रित हैं। इनमें कुछ एमडीआर दवाओं वाले असाधारण मरीज हैं। शुरू के दो माह में चार दवाओं का चक्र होता है। फिर चार माह में तीन दवाओं का चक्र होता है। इसकी दवाएं दवा कॉरपोरेशन मुहैया कराता है। इस समय प्रदेश स्तर पर इन दवाओं का संकट है। जरूरत भर के लिए भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई बार तो दवाओं के इस्तेमाल की अवधि समाप्त होने से चंद दिन पहले नई दवा की आपूर्ति हो रही है।

जिला क्षय रोग अस्पताल के सीएमएस डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि उपलब्ध दवाओं के अनुसार टीबी रोगियों का इलाज किया जा रहा है। उन्हें कम दिनों का खुराक दिया जा रहा है, लेकिन दवा चक्र टूटने नहीं दिया जा रहा है। वैसे दवाओं की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों में दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन




...
कोट
टीबी दवाओं की कमी संज्ञान में है। इसकी आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। दवा कंपनियों से कोटेशन मांगा गया है। उम्मीद है बहुत जल्द उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी।
-डॉ. रमाशंकर दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें