फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नर की सेवा ही नारायण की सेवा

Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कुदरहा ब्लॉक के मिश्रौलिया गांव में नौ दिवसीय भागवत कथा में अजय कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जीवन में प्रकाश लाने का माध्यम भागवत कथा है। जीव के साथ सत्संग और सत्कर्म के अलावा कुछ नहीं जाता है। ये दोनों कथा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जो समय भगवान के कार्य में बीते, वही सार्थक है। दीन-दुखियों की सेवा करना, भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा धर्म है। नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। कथा में राम कल्प पाठक, लालजी, गोपाल, लक्ष्मी नारायण, रमेश चंद्र, देव नारायन, विनोद कुमारआदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें