बस्ती। रोडवेज डिपो में संविदा चालक के पद पर तैनात राहुल सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। उनकी प्रतिभूति धनराशि भी जब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने की है।
एआरएम के स्तर से जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि संविदा चालक राहुल जुलाई 2023 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने उन्हें इस संबंध में कई बार नोटिस दिया है। बावजूद इसके उन्होंने न स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया और न ही कार्यप्रणाली में सुधार लाई गई। पत्र में कहा गया है कि जुलाई 2023 में 29 दिन, अगस्त में तीन, सितंबर में 10, अक्टूबर में 8, नवंबर में 14, दिसंबर में 12 और जनवरी 2024 में 6 दिन बिना किसी सूचना संबंधित चालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे बस का संचलन प्रभावित हो रहा है। इस आरोप में उनका नाम संविदा सूची से काटे जाने की संस्तुति कर दी गई है। संवाद