फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्वर डाउन, दिनभर परेशान रहे पीएनबी के ग्राहक

Wed, 03 Apr 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम चार बजे के बाद दुरुस्त हुआ सर्वर, तब शुरू हुआ यूपीआई से लेन-देन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/सल्टौआ। मंगलवार को पीएनबी की सभी शाखाओं में सर्वर डाउन होने से लेन-देन बाधित रहा। इससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाखाओं के अलावा यूपीआई से भी लेन-देन बंद रहा। रुपये निकालने व जमा करने पर बैंक सर्वर डाउन का नोटिफिकेशन आता रहा है।
मंगलवार को पीएनबी के ग्राहक दिनभर एक-दूसरे से यह जानने में लगे रहे कि सर्वर ठीक हुआ या नहीं। शाम चार बजे के बाद सर्वर सामान्य हुआ तब जाकर लेने-देन शुरू हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सल्टौआ के भिरिया ऋतुराज स्थित पीएनबी की शाखा में सुबह से ही ग्राहक लाइन लगाकर लेन-देन के लिए खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मी उन्हें जल्द ही सर्वर ठीक होने का आश्वासन देते रहे। दोपहर दो बजे के बाद ग्राहक घर लौटना शुरू हो गए। ग्राहक गुड़िया, विश्राम, रामसजन, रामप्रकाश, उदयभान, सत्य प्रकाश पांडेय, राम प्रसाद, बाबूराम मौर्या, राजेंद्र चौधरी ने बताया कि चार दिनों से रुपये निकालने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। बैंक कर्मी सही जानकारी देने से कतरा रहे हैं। यूपीआई से भी ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें