फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन सड़क हादसों में मौत के मामले में अलग-अलग केस दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कोतवाली, पुरानी बस्ती व गौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली में तहरीर देकर गोंडा छपिया निवासी विवेक कुमार पांडेय ने बताया है कि गत 25 मई को मूड़घाट चौराहे के पास उनके साइकिल सवार पिता राम अभिलाष पांडेय (67) को एक ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। वहीं पुरानी बस्ती पुलिस ने तीस मई को रुधौली गांव के पास स्कार्पियो की चपेट में आकर मजदूर मो. खुर्शीद निवासी पुरैना पांडेय थाना वाल्टरगंज की मौत के मामले में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौर पुलिस ने कनिकापुर पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर घायल सावित्री देवी (60) निवासी धनोहरी की मौत के मामले में उनके बेटे की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें