दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरयू नदी उस पार स्थित माझा दशरथपुर में बुधवार की देर शाम गन्ने के खेत में पांच-छह किलाे किसी मांस मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात पुलिस टीम पहुंची और टुकड़ों को कब्जे में ले लिया। जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला मथुरा भेज दिया।
बृहस्पतिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ कलवारी आलोक प्रसाद के साथ फॉरेंसिक टीम लेकर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस का मांस है। ऐसा करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस मकसद से मांस खेत में फेंका गया। यह किसी की शरारत भी हो सकती है। सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है। संवाद