फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेल पटरी पर शव मिलने से सनसनी

Sat, 01 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बटेला-मकबूलगंज रेलवे पटरी पर बृहस्पतिवार/शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धड़ से सिर लगभग अलग था व दाएं हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी उम्र करीब 28-30 वर्ष बताई जा रही है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि उसकी जेब से आनंद विहार रेलवे स्टेशन का दो जून का प्लेटफार्म टिकट मिला है। प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत का मामला लग रहा है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन के कर्मचारी राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मुंडेरवा क्षेत्र के बटेला रेलवे क्रासिंग से मकबूलगंज की ओर जाने वाले ट्रैक पर शव पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी खझौला चंद्रप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बटेला-मकबूलगंज रेलवे ट्रैक पड़े युवक के शव का सिर धड़ से कटा हुआ था, जबकि दाएं हाथ का पंजा भी कटा था। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें