फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी से जुड़े तालाब में शव मिलने से सनसनी

Thu, 17 Aug 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा/गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार गांव के पास के तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव का एक व्यक्ति मछली का शिकार करने गया तो उसकी नजर शव पर पड़ी। थानाध्यक्ष और सीओ फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर नाव के सहारे शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि पानी भर जाने से तालाब सरयू नदी से मिल गया है। इसलिए आशंका है कि नदी में बहकर कहीं से यह शव यहां पहुंच गया।
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र का महुआपार कला गांव के इर्द-गिर्द सरयू नदी का पानी भरा हुआ है। गांव के दक्षिण ताल भी नदी के पानी से मिल गया है। मंगलवार को सुबह गांव का एक व्यक्ति मछली का शिकार करने ताल के पास गया तो वहां उसकी नजर उतराया शव पर पड़ी। उस व्यक्ति ने गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सजाउद्दीन को सूचित किया। प्रधान प्रतिनिधि के जरिए जानकारी होने पर सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान, एसओ भानु प्रताप सिंह टीम के साथ तालाब पर पहुंचे। शव को नाव के सहारे बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम भी बुलवाई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। एसओ ने बताया कि पहचान कराने के प्रयास के क्रम में शव को 72 घंटे तक मर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें