फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वरिष्ठ पत्रकार और अधिवक्ता लालता प्रसाद का निधन

Wed, 21 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वरिष्ठ अधिवक्ता व पत्रकार लालता प्रसाद पांडेय का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। सिविल बार सभागार में अधिवक्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिविल बार महामंत्री शिवपूजन मिश्र ने बताया कि लालता प्रसाद जीवनभर सामाजिक मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। वह विधि और पत्रकारिता के जानकार थे। उनका निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर सिविल बार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अनिल चंद्र त्रिपाठी, अनिल यादव, जेपी चौबे, रमापति पांडेय, देवव्रत उपाध्याय, कृष्णमोहन उपाध्याय, दीप नरायन शुक्ला, नरेंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, विवेक शुक्ला, नीलांबर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें