मुंडेरवा। नगर पंचायत के दीन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड निवासी डॉ. रामसूरत भट्ट (70) का निधन शुक्रवार को हो गया। वह शुक्रवार को संतकबीरनगर में एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर डाॅ. ओपी शर्मा, डाॅ. आरके त्रिपाठी, संजय शर्मा, योगेंद्र पांडेय, सत्यनारायण शुक्ल, विजय प्रकाश शुक्ल, विजय रजंन त्रिपाठी, प्रहलाद पांडेय,सभाजीत भट्ट, चंद्रमोहन भट्ट, साधू शुक्ल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद