अग्निपथ के विरोध में खेमयू व किसान सभा ने दिया ज्ञापन
बस्ती। सेना के भर्ती को लेकर बनी अग्निपथ योजना रद्द करने सहित तीन सूत्री मांग के मद्देनजर खेत मजदूर यूनियन ( खेमयू) व किसान सभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष राम गढ़ी चौधरी ने बताया कि खेएमयू व किसान सभा की राज्य कमेटी ने अग्नि पथ रद्द करो सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन का आह्वान किया था। इसी क्रम में बुधवार को खेमयू व किसान सभा के पदाधिकारी व सदस्य विरोध स्वरूप कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। यहां ज्ञापन दिया। इस मौके पर खेएमयू के जिलाध्यक्ष राम अचल, मुन्नी, उर्मिला, ध्रुव चंद, नरसिंह, नीलू व सोनी आदि मौजूद रहे।