भानपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संविलियन विद्यालय मझारी पश्चिम में शुक्रवार को शिक्षकों-अभिभावकों की बैठक हुई। बीडीओ रामनगर राजेश सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को ड्रेस में नियमित स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने सरकार की ओर से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया। प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद, सहायक अध्यापक गुरुलाल, सुरेंद्र प्रसाद, गायत्री देवी, एवं शिक्षामित्र श्रीराम आदि मौजूद रहे। संवाद