बस्ती। भारतीय सुरक्षा परिषद व एसआईएस की ओर से सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी निर्मल कुमार द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से भर्ती शिविर आयोजित होगा। यह आयोजन दुबौलिया में 21 से 22 अगस्त, कुदरहा में 23 से 24 अगस्त, साऊघाट में 25 से 26 अगस्त, बनकटी में 28 से 31 अगस्त, विक्रमजोत में 01 से 02 सितंबर, कप्तानगंज में 04 से 05 सितंबर, बहादुरपुर में 06 एवं 08 सितंबर, रामनगर में 09 से 10 सितंबर, सल्टौआ गोपालपुर में 11 से 12 सितंबर, रुधौली में 13 से 14 सितंबर, सदर में 15 से 16 सितंबर, परशुरामपुर में 17 से 18 सितंबर, हर्रैया में 20 से 21 सितंबर तथा गौर में 22 से 23 सितंबर को सुबह 10.00 से 03 बजे तक शिविर आयोजित होगा। संवाद