दौलत पुर में डॉ आंबेडकर जयंती में मौजूद लोग:संवाद
वॉल्टरगंज। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में दौलतपुर में समारोह का आयोजन किया गया। आंबेडकर पार्क दौलतपुर के प्रांगण में बाबा साहब पर केंद्रित गोष्ठी में उनके योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक प्रेम कुमार गौतम एवं संयोजक अर्जुन प्रसाद गौतम ने कहा कि बाबा साहब एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ने का साहस किया, अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती भी प्रदान किया है। इस दौरान चांदनी गौतम, नीलिमा गौतम, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. जंगबहादुर राव, अजय कुमार आनन्द, आनन्द कुमार रंजन, एडवोकेट बुद्धि प्रकाश, महेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद