फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टेडियम में खिलाड़ियों का हुआ चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आठ खेलों में बालिका वर्ग की खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल हुआ।खेल निदेशालय के निर्देश पर 23 से 26 मार्च तक जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कबड्डी बालक वर्ग, क्रिकेट, बाॅस्केटबाल बालक वर्ग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स बालक वर्ग, बॉक्सिंग बालक वर्ग, जूड़ो बालक वर्ग और हैंडबॉल बालिका वर्ग का चयन-ट्रायल हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें