बस्ती। खेल विभाग की ओर से आगरा में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक और कबड्डी खेल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन-ट्रायल 17 और 18 जुलाई को होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को दोनों खेल का जिला स्तरीय और 18 जुलाई को मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी। प्रतियोगिता चार व पांच अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार आगरा में खेली जाएगी। संवाद