फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंखे में दुपट्टे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर, बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोरया गांव में मंगलवार की सुबह पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका एक विवाहिता का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन

गोंडा जिले के खड़ौआ निवासी शिवपूजन चौहान की पुत्री शकुंतला की शादी गोरया निवासी राजकपूर चौहान से तीन वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि राजकपूर चौहान के पिता श्यामसिंह चौहान सात माह पूर्व चंडीगढ़ नौकरी के लिए चले गए थे। सोमवार को सुबह राजकपूर चौहान भी पिता के पास रोजी-रोटी कमाने के लिए चला गया। मंगलवार सुबह बच्चे नाश्ता करके स्कूल चले गए। राजकपूर की मां इसके बाद खेत की तरफ निकल गई। सुबह करीब 10.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहू का फंदे से शव लटका हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें