पुलिस लाइन में चुनाव बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मी और आधिकारी।
बस्ती। शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों व अन्य सुरक्षा बलों को उनकी ड्यूटी ब्रीफ की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड के पंडाल में प्रत्येक स्तर के पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों, अधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया। उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के दायरे में रहते हुए कानून व्यवस्था को संभाले रखने का तौर-तरीका बताया। आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, अपने-अपने बूथों पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस ब्रीफिंग में मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद