फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 26 तक अलर्ट मोड में रहेंगी सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 23 Jan 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हाईवे का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। 
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम लला अपने भव्य भवन में विराजमान हो गए। ऐतिहासिक आयोजन के सकुशल संपन्न होने से सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन उनकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। हालांकि अतिथियों के लौटने का क्रम शुरू हो चुका है मगर अभी अयोध्या दर्शन की कामना लिए बड़ी संख्या में देश भर के आमंत्रित अतिथि अभी रुके हुए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन बाद गणतंत्र दिवस भी पड़ रहा है। ऐसे में 26 जनवरी तक पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बल अलर्ट मोड में रहेंगे। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि नेपाल बार्डर से लेकर अयोध्या जिले की सीमा तक सघन जांच होती रहेगी। बार्डर की गतिविधियों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को पूरी रात डायवर्जन प्वाइंट और अयोध्या बार्डर पर अधिकारी निगरानी करते रहे। सोमवार को सुबह आईजी आरके भारद्वाज, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। आईजी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व रूट व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम के साथ एसपी अयोध्या पुल तक निगरानी करने पहुंचे। जबकि एडिशनल एसपी संतकबीरनगर जिले के बार्डर से खझौला चौकी तक डायवर्जन, शांति व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बलों को चेक कर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व सुरक्षा/ शांति/ कानून व्यवस्था बनाये रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें