फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुलंदशहर में स्वच्छता का गुर सीखेंगे प्रधान, सचिव व सफाई कर्मी

Sat, 13 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वच्छता का गुर सीखने जिले के 50 ग्राम प्रधान, सचिव, सफाईकर्मी सहित राजमिस्त्री व स्वच्छता से जुड़े कर्मियों को बुलंदशहर भेजा गया है। ओडीएफ प्लस प्रशिक्षण योजना के तहत एक दल टीम लीडर चंद्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को रवाना हुआ। एसबीएम कोआर्डिनेटर राजाशेर सिंह ने बताया कि यह दल बुलंदशहर के गांव सहजादपुर कनैनी मे घूमकर स्वच्छता का ककहरा देखकर सीखेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सफाई से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर हो रहे हैं। इन कार्यों के बेहतर संचालन के लिए प्रधानों के साथ ही अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सफल ग्राम पंचायतों के भ्रमण आदि की योजना भी संचालित हो रही है। बुधवार को जिला प्रबंधक सुजीत कुमार ने ओडीएफ प्लस योजना के संचालन से गांव के प्रधान, सचिव,पंचायत सहायक, सफाईकर्मी व राजमिस्त्री के दल को रवाना किया गया। बुलंदशहर का सहजादपुर कनैनी ग्राम पंचायत सॉलिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर प्रदेश में स्थान रखती है। वहां जो कार्य किया गया है। वह पूरे प्रदेश के लिए नजीर है। उसको देखने और समझने को यह दल रवाना किया जा रहा है। इस मौके पर एसबीएम कोआर्डिनेटर विष्णुदेवनाथ तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें