फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों के सचिव नाराज, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 09 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने लगाया है धन गबन का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन की ओर से लगाए गए गबन के आरोप से साधन सहकारी समितियों के सचिव नाराज हैं। सचिवों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इसके लिए सचिवों व समितियों के प्रभारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर जिला सहकारी बैंक की ओर से प्रायोजित कार्यों के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उप्र संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संरक्षक अयोध्या प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय व महामंत्री राम शरन चौधरी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर बताया कि चेयरमैन ने मंडल की 289 समितियों समेत पीसीएफ के जिला प्रबंधक व अन्य उच्च अधिकारियों पर धन के गबन का आरोप लगाया है।
बिना पर्याप्त साक्ष्य के ऐसे आरोप लगाना एक संवैधानिक व्यवस्था के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। संगठन उनके आरोपों की निंदा करता है। जब तक वह अपने आरोप को लिखित रूप से वापस नहीं लेते हैं तब तक बैंक की ओर से आयोजित सारे कार्य व कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एआर ने भी चेयरमैन को लिखा पत्र
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक आशीष श्रीवास्तव ने सहकारी बैंक के चेयरमैन को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की नाराजगी व कार्य बहिष्कार के बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें