फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक भी बनाएंगे डायरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शुरू हुई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शासन ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। साथ ही शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की तरह शिक्षक डायरी बनानी होगी। इसमें शैक्षिक कार्य से लेकर शिक्षण व्यवस्थाओं का लिखा जाएगा।

जिले में 23 राजकीय 70 सहायता प्राप्त 308 वित्त विहीन विद्यालय संचालित होते हैं। शिक्षकों के लिए सत्र 2024-25 का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अब यह व्यवस्था लागू की गई है। डायरी में शैक्षिक कार्य से लेकर शिक्षण योजना का उल्लेख किया जाएगा। शिक्षकों की डायरी को प्रधानाचार्य नियमित जांच करेंगे। डायरी में शिक्षकों को हर महीने कितना पाठ्यक्रम पढ़ाना है, कितना पढ़ाया जा चुका है, यह सब लिखना होगा।
विज्ञापन

अगले दिन किस टॉपिक को कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाना यह भी लिखना होगा। जिसके लिए पहले से तैयारी करनी होगी। शिक्षकों को अपनी शैक्षणिक कार्य योजना भी लिखनी होगी।
विज्ञापन



बोर्ड की ओर से शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अपनी डायरी बनाने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों को पठन-पाठन कराने के साथ ही विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना है। वहीं उनके स्तर से भी समय-समय पर विद्यालयों में शिक्षकों की डायरी का परीक्षण किया जाएगा।
-जगदीश शुक्ला, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें