फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापता युवक को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ को बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कलवारी। थाना क्षेत्र के माझा खुर्द घाट के सरयू नदी पर बने पुल पर बाइक खड़ी करके लापता व्यक्ति का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। आशंका है कि वह नदी में कूद गया होगा। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से करीब 12 किलोमीटर तक खोजबीन कराया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ऐसे में कलवारी पुलिस ने प्रांतीय आपदा मोचन बल एसडीआरएस की मांग किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया की शुक्रवार की रात पुल से एक लावारिस बाइक मिली थी। जिसके डिकी से एक पत्र बरामद हुआ था। जिसमें राजेश चौधरी निवासी पचपेड़िया थाना कोतवाली जिला बस्ती ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के बारे में लिखा था। इससे आशंका है कि वह नदी में कूदे होंगे। जिनका तलाश शनिवार सुबह स्थानीय नाविकों ने पुल से लगभग 12 किलोमीटर तक किया था। किंतु कुछ पता नहीं चला क्योंकि इस समय नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ-साथ बहाव भी तेज है। इसलिए स्थानीय नाविकों से तलाश करना संभव नहीं है। इसके कारण एसडीआरएफ का मांग किया गया है। बताया जा रहा है कि राजेश चौधरी ने तमाम लोगों से उधर रुपये ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें